Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

गुजरातः 35 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 5 यात्रियों की मौत, 35 घायल

जानकारी के अनुसार सापुतारा के समीप निजी बस 35 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 2 महिला और 3 पुरुषों की मौत हो गई। मृतकों में रतनलाल जाटव (ड्राइवर), भोलाराम कोसवा, बीजरोनी यादव (पप्पू), गुड्डी राजेश यादव, कैलाशबाई बिरपाल यादव के नाम शामिल है।

02 Feb 2025

गुजरातः  35 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 5 यात्रियों की मौत, 35 घायल

आहवा। डांग जिले के सापुतारा घाटी में रविवार तड़के भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 35 लोग घायल हो गए। नासिक की ओर से आ रही बस डांग-आहवा जिले के सापुतारा से ढाई किलोमीटर दूर मालेगाम फॉरेस्ट गेस्टहाउस के सामने 35 फीट गहरी खाई में गिर गई। बस में मध्यप्रदेश के 48 तीर्थयात्री सवार थे जो विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए निकले थे।

जानकारी के अनुसार सापुतारा के समीप निजी बस 35 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 2 महिला और 3 पुरुषों की मौत हो गई। मृतकों में रतनलाल जाटव (ड्राइवर), भोलाराम कोसवा, बीजरोनी यादव (पप्पू), गुड्डी राजेश यादव, कैलाशबाई बिरपाल यादव के नाम शामिल है।

वहीं, 35 घायलों में कुछ को गंभीर चोट लगी है। घायल एक व्यक्ति को रेफर किया गया है। वहीं अन्य घायलों को समीप के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद जिला प्रशासन की ओर से सतर्कता बरतते हुए खाई में भी खोजबीन शुरू की गई।

जानकारी के अनुसार सभी यात्री धार्मिक प्रवास के लिए 23 दिसंबर को मध्यप्रदेश के गुना, शिवपुरी और अशोकनगर जिले से चार निजी बसों के जरिए उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के धार्मिक स्थलों की ओर रवाना हुए थे। इनमें से एक बस रविवार सुबह हादसे का शिकार हो गई। हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गुजरातः 35 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 5 यात्रियों की मौत, 35
जानकारी के अनुसार सापुतारा के समीप निजी बस 35 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 2 महिला और 3 पुरुषों की मौत हो गई। मृतकों में रतनलाल जाटव (ड्राइवर), भोलाराम को





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News